आर डी सी (RDC) क्‍या है? आर डी सी में क्‍या क्‍या होता है? आर डी सी कैसे जा सकते हैं?

 आर डी सी (RDC) क्‍या है?

दोस्‍तों आर डी सी का पूरा नाम रिपब्लिक डे कैम्‍प होता है। ये कैम्‍प नई दिल्‍ली में डी जी एन सी सी कैम्‍प में लगता है। आर डी सी कैम्‍प में वही लड़के-लड़कियाँ जाते है जो एन सी सी में शामिल रहते है 



आर डी सी कैम्‍प जाना क्‍यों महत्‍वपूर्ण है?

दोस्‍तो आर डी सी कैम्‍प में जाने के लिए आपको कई सेलेक्‍शन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। दिल्‍ली में  पूरे भारत से कैडेट चुन-चुन कर आते हैं और पूरे भारत से आये हुए कैडेटों में से ही केवल 147 कैडेटों का सेलेक्‍शन राजपथ परेड के लिए होता है तो आर डी सी कैम्‍प इसलिए होता है कि पूरे भारत से आए हुए कैडेटों में से 147 कैडेट जो ड्रिल में बेस्‍ट हो परेड अच्‍छा करते हो उनका चुनाव करके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड समारोह में 147 कैडेटों को शामिल किया जाता है।147 लड़के सीनियर डिविजन के कैडेट और 147 लड़कियॉं सीनियर डिविजन के कैडेट शामिल होते है। और इनके साथ-साथ लड़कों का बैण्‍ड कोन्टिजेन्‍ट और लड़कियों का बैण्‍ड कोन्टिजेन्‍ट भी शामिल होते हैं।


आर डी सी में इसके अलावा और क्‍या-क्‍या होता है?

राजपथ परेड के अलावा कई तरह-तरह के कॉम्‍पटीशन होता है जैसे ड्रील कॉम्‍पटीशन, गार्ड ऑफ ऑनर कॉम्‍पटीशन, फ्लैग एरिया, बैले डांस,ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्‍ग, आदि। 

प्रधानमंत्री रैली के लिए गार्ड ऑफ ऑनर के लिए कैडेटोंं का चुनाव किया जाता है। जो प्रधानमंत्री के आने पर उन्‍हें सलामी देते है।  प्रधानमंत्री रैली हर साल 27 जनवरी को करियप्‍पा परेड ग्राउंड में होता है जिसमें केवल एन सी सी कैडेट ही भाग लेते है। प्रधानमंत्री रैली में 17 डारेक्‍ट्रेट से आए हुए कैडेटों में से कुछ ही कैडेट अपने डारेक्‍ट्रेट बाई इस रैली में परेड करते है अर्थात 17 कोन्टिजेन्‍ट इस रैली में परेड करते हैंं।

एन सी सी कैडेट आर डी सी कैसे जा सकते है?

सबसे पहले जाे कैडेट आर डी सी जाना चाहते है उनका सेलेक्‍शन उनके एन सी सी बटालियन में अगस्‍त या सितम्‍बर माह में ही  ड्रील से  होता है। बटालियन से चयनित कैडेटों का ड्रील  कॉम्‍पटीशन जिला में जितने भी बटालियन होंगे उनके कैडेटों से होता है। सभी कैडेटों का ए‍क साथ ड्रील (परेड) कराया जाता है। जिन कैडेटों का ड्रील अच्‍छा होता है उनका चयन आई जी सी कैम्‍प के लिए हो जाता है। आई जी सी कैम्‍प जाने के लिए एक महीन में तीन अलग-अलग कैम्‍प में जाकर ड्रील, गार्ड ऑप ऑनर, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्‍ग, नाटक, बैले डांस, फ्लैग एरिया, इन सब का प्रैक्टिस करना होता है। एक महीन ट्रेनिंग के बाद लगभग 55 कैडेट आई जी सी कैम्‍प में जाते है। 

आई जी सी कैम्‍प में आपके पूरे स्‍टेट से कैडेट आते है। फिर उनके साथ कॉम्‍पटीशन होता है जो कैडेट ड्रील में बेस्‍ट होता है और ऊपर के कम से कम तीन इवेन्‍ट में भाग लिया रहता है तो उसका चयन प्री आर डी सी 1 के लिए हो जाता है। और बाकी कैडेटों को छाँँट दिया जाता है। 

प्री आर डी सी 1, प्री आर डी सी 2 , प्री आर डी सी 3 ये तीन कैम्‍प आपके राज्‍य में ही लगता है। इन तीनों कैम्‍प में भी कुछ कैडेटों को छॉंट दिया जाता है बाकी के जाे बेस्‍ट 117 कैडेट होते है वही आर डी सी जाते है । जिसमे 75 लड़के तथा 42 लड़कियॉं कैडेट होते है। और इनमें से कुछ जूनियर लड़के कैडेट तथा कुछ लड़कियॉं जूनियर कैडेट होती है। 

117 कैडेटों को लगभग 20000 -25000 तक का सामान दिया जाता है जैसे बैग, यूनिफार्म, ब्‍लेजर कोट, स्लिपिंग बैग, ट्रैकशूट, अच्‍छी क्‍वालिटी का शूज ,आदि  इस्‍तेमाल किये जाने वाले सामान दिया जाता है।


उसके बार सभी कैडेट 31 दिसम्‍बर को ही आर डी सी कैम्‍प दिल्‍ली में पहुँच जाते है। 


                                         

 

 

 


Comments

Popular posts from this blog

NCC RDC MY STORY आरडीसी कैम्‍प में क्‍या-क्‍या होता है?

Global Gender Gap Index, दस महत्‍वपूर्ण सूचकांक 2020, 2021

सफल होने की रणनीति

हार्डवेयर का कोर्स करके कैसे बनाएं अपना करियर (पूरी जानकारी)

Index Report , पॉंच महत्‍वपूर्ण सूचकांक में भारत का स्‍थान

अपने मनपसंद का जॉब कैसे पाये?